गाय की चमड़ी से बने हैंडबैग के इस्तेमाल पर कथा वाचक जया किशोरी ने दी सफाई, जानें क्या कहा

गाय की चमड़ी से बने हैंडबैग के इस्तेमाल पर कथा वाचक जया किशोरी ने दी सफाई, जानें क्या कहा-
कथा वाचक जया किशोरी इन दिनों एक हैंडबैग को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक हैंडबैग के साथ की एक तस्वीर शेयर कर कुछ यूज़र्स ट्रोल कर रहे हैं। ट्रोल करने वाले यूज़र्स का दावा है कि कथा वाचक जिस बैग का इस्तेमाल कर रही हैं वह दरअसल गाय की चमड़ी से बना हुआ है।
ऐसे में अब कथा वाचक जया किशोरी ने ट्रॉलर्स को सफाई पेश की है। उन्होंने कहा है कि “जिस तरह की बातें सोशल मीडिया में फैलाई गई हैं सच्चाई उससे बिल्कुल उलट है। जया किशोरी ने कहाकि वह इस बैग को कई साल से इस्तेमाल कर रही हैं। यह पूरी तरह से कस्टमाइज्ड फैब्रिक बेस्ड बैग है। आध्यात्मिक वक्ता के रूप में मशहूर जया ने यह भी कहाकि वह पिछले 22 साल से पूजा-पाठ कर रही हैं और इस तपस्या को तोड़ेंगी नहीं।”
#WATCH कोलकाता: कथा वाचक जया किशोरी ने कहा, “वह बैग कस्टमाइज्ड बैग है और उसमें कहीं भी लेदर नहीं है… कस्टमाइज्ड का मतलब होता है कि आप इसे अपनी मर्जी से बनवा सकते हैं। इसलिए इस पर मेरा नाम भी लिखा है। मैंने कभी लेदर इस्तेमाल नहीं किया और ना ही कभी करूंगी। जो लोग मेरी कथा में आए… pic.twitter.com/zUgiiepNBK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2024
उन्होंने कहा कि “मैं अपने चाहने वालों को यकीन दिलाना चाहती हूं कि मैंने कभी कुछ गलत नहीं किया और आगे भी गलत नहीं करूंगी। गौरतलब है कि जया किशोरी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह ‘डिओर बुक टोट’ कंपनी के बैग के साथ दिखी थीं। इस बैग की कीमत दो लाख से ज्यादा बताई गई है और यह भी दावा किया गया है कि इसे बनाने में गाय की चमड़ी का इस्तेमाल किया गया है।”
जया किशोरी ने कहाकि अगर मेरी बातें सुननी हैं मैंने आपको मेहनत करने और पैसे कमाने को कहा है, वह आप करिए। लोगों को ट्रोल करना बंद कीजिए। उन्होंने कहाकि यह बैग कई साल से मेरे पास है। यह आज का नहीं है। जया किशोरी ने यह भी आरोप लगाया कि यह कोई एजेंडा हो सकता है या फिर कोई पेड पीआर पब्लिसिटी हो सकती है। यह कौन और क्यों कर रहा है मुझे नहीं पता।
जया किशोरी ने कहाकि ऐसा नहीं है कि यह बैग पहली बार दिखा है। कई बार मैंने खुद फ्लाइट का इंतजार करते हुए अपने सामान की फोटो डाली है, जिसमें यह बैग भी था। उन्होंने कहाकि पहले कभी यह बात नहीं उठी, लेकिन आज अचानक से यह बात उठना और उस पर बार-बार जोर देना कुछ तो इशारा करता है। जया किशोरी ने इसके साथ ही आश्वस्त किया कि जो लोग मुझे जानते हैं उन्हें यकीन दिलाती हूं कि कभी कुछ गलत नहीं करूंगी, यह मेरी गारंटी है।
गौरतलब है कि जया किशोरी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह ‘डिओर बुक टोट’ कंपनी के बैग के साथ दिखी थीं। इस बैग की कीमत दो लाख से ज्यादा बताई गई है और यह भी दावा किया गया है कि इसे बनाने में गाय की चमड़ी का इस्तेमाल किया गया है।






anabolika und hgh kaufen
References:
bitsdujour.com