मैसूरु-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस की टक्कर के बाद फंसे यात्रियों को लेकर चेन्नई सेंट्रल से विशेष ट्रेन रवाना

मैसूरु-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस, जो कावराइपेट्टई रेलवे स्टेशन पर एक स्थिर मालगाड़ी से टकरा गई थी, के फंसे हुए यात्रियों को ले जाने वाली एक विशेष ट्रेन अपनी यात्रा जारी रखने के लिए शनिवार सुबह डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से रवाना हुई. ट्रेन सुबह करीब 04.45 बजे स्टेशन से रवाना हुई. अधिकारियों ने कहा कि प्रतीक्षा के दौरान फंसे हुए यात्रियों को भोजन और पानी उपलब्ध कराया गया.
इस बीच, रेलवे ने प्रभाविक यात्रियों की सहायता के लिए चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर एक हेल्प डेस्क स्थापित किया है. शुक्रवार रात चेन्नई के पास कावरइपेट्टई रेलवे स्टेशन पर मैसूरु-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे 19 यात्री घायल हो गए.
बताते चलें कि यह घटना रात करीब साढे आठ बजे की है जब पोन्नेरी और कावराइपेट्टई रेलवे स्टेशनों के बीच चेन्नई-गुदुर खंड पर 12 यात्री ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए. पूरे खंड पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई, जिससे रेलवे को दो ट्रेननों को रद्ध करना पड़ा और आधा दर्जन से अधिक अन्य ट्रेनों का मार्ग बदलना पड़ा या उन्हें वैकल्पिक मार्गों से संचालित करना पड़ा.
The Following Trains are diverted and rescheduled due to train accident of Train No.12578 #Mysuru – Darbhanga #BagmatiExpress at Kavaraipettai in #Chennai Division
Passengers are requested to take note on this and plan your #travel #SouthernRailway pic.twitter.com/eMNkp9TL2s
— Southern Railway (@GMSRailway) October 12, 2024
अधिकारियों ने बताया कि कल चेन्नई डिवीजन के कारवराईपेट्टई में ट्रेन नंबर 12578 मैसूरु-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण निम्नलिखित दो ट्रेनें रद्ध कर दी गई है. ट्रेन नंबर 12077 डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-विजयवाड़ा जन शताब्दी एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 12078 विजयवाड़ा-डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल जन शताब्दी एक्सप्रेस रद्द कर दी गई. शुक्रवार रात आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को डायवर्ट किया गया.





