खेल

आखिरी लीग मैच में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को चटायी धूल, 38 ओवर में ही पूरा कर डाला टारगेट

चैम्पियंस ट्राफी में आज इंग्लैंड का मुकाबला साउथ अफ्रीका के साथ था. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से इंग्लैंड को हराया. आज के इस मैच में इंग्लैंड ने अब तक की सीरिज के सबसे कम रन मात्र 179 रन बनाये. साउथ अफ्रीका की टीम ने 180 रन का टारगेट 29.1 ओवर में ही हासिल कर लिया.

हालाँकि इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी पर फिर भी वो जीत का परचम नहीं लहरा पायी.

आपकी जानकारी के लिए बता दें की इंग्लैंड की टीम वैसे भी सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है. इंग्लैंड की शुरुआत आज इस मैच में वैसे भी बहुत ख़राब रही. इस हार के बाद अब इस चैम्पियंस ट्राफी 2025 में इंग्लैंड एक भी जीत का खाता नहीं खुल पाया.

 

साउथ अफ्रीका की टीम के इन 4 खिलाड़ियों ने पिच पर किया जबरदस्त प्रदर्शन:

इसी के साथ साउथ अफ्रीका की टीम ने ग्रुप बी में पहला स्थान प्राप्त कर लिया. साउथ अफ्रीका की इस जीत में 4 खिलाडियों ने अहम भूमिका निभाई जिनमें वियान मुल्डर, मार्को यान्सेन, रासी वान डर का नाम शामिल है.

 

इंग्लेंड की टीम में जो रूट ने बनाये सबसे ज्यादा रन :

इस मैच में इंग्लैंड की टीम का प्रदर्शन खास नहीं रहा. इंग्लैंड की टीम के प्लेयर सॉल्ट मात्र 8 रनों में आउट हो गए. जेमी स्मिथ ने तो खाता ही नहीं खोला. डकेट फिर भी अपने बल्ले का जादू दिखाने से पीछे नहीं रहे, उन्होंने 21 गेंदों पर 24 रन बनाए. अंत में जो रूट और हैरी ब्रुक ने बल्ले को संभाला. जिसमें रूट ने चार चौके और एक छक्का लगा कर 44 गेंदों पर 37 रन बनायें.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button