ताज़ा खबरें

सोशल मीडिया पर नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने वाले दर्जी की गला रेत कर की दो लोगों ने की हत्या

सोशल मीडिया पर नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने वाले दर्जी की गला रेत कर की दो लोगों ने की हत्या

 

राजस्थान: भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा महोम्मद पैगंबर को लेकर दिए गए विवादित बयान का उदयपुर में एक दर्जी ने समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट किया था। इसी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दो लोगों ने दर्जी की गला काटकर हत्या कर दी। बता दें बीते मंगलवार को दो युवक कपड़े का नाप देने के बहाने दर्जी की दुकान पर पहुंचे और उस पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिए। ताबड़तोड़ हमलों ने उसे संभलने का मौका तक नहीं दिया। उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। दर्जी की हत्या से पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने पूरे उदयपुर (Udaipur) में धारा 144 लागू कर दी है। वहीं कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

दरअसल, कुछ दिन पूर्व दर्जी टेलर कन्हैया लाल ने नूपुर शर्मा  के पैगंबर पर टिप्पणी के समर्थन में एक पोस्ट किया था। 10 मई को कन्हैया लाल पर मुकदमा दर्ज हुआ था और फिर उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। कोर्ट में पेशी के बाद कन्हैयालाल की बेल हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि लगातार धमकियों से कन्हैयालाल काफी परेशान थे और कई दिन तक अपनी दुकान नहीं खोली थी। कन्हैयालाल की हत्या के बाद दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक में हत्यारों ने हत्या का लाइव वीडियो बनाया है। इसमें कन्हैयालाल गिड़गिड़ा रहा है। वहीं, दूसरे वीडियो में दोनों युवक हत्या की जिम्मेदारी ले रहे हैं। दोनों युवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button