ताज़ा खबरेंमनोरंजन

सिंगर श्रेया घोषाल का एक्स अकाउंट हुआ हैक, फैंस को किया सतर्क

मशहूर गायिका श्रेया घोषाल का एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने शनिवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी और अपने प्रशंसकों से सतर्क रहने की अपील की। श्रेया घोषाल ने अपनी पोस्ट में लिखा,
“हैलो फैंस और दोस्तों, मेरा एक्स अकाउंट 13 फरवरी से हैक है। मैंने इसे रिकवर करने के लिए एक्स की टीम से संपर्क किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सिर्फ ऑटो-जनरेटेड रिस्पॉन्स मिल रहे हैं। मैं अपना अकाउंट लॉगिन या डिलीट भी नहीं कर पा रही हूं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by shreyaghoshal (@shreyaghoshal)


सिंगर ने अपने फैंस से अपील की कि अगर उनके एक्स अकाउंट से कोई संदिग्ध लिंक या मैसेज आए, तो उस पर क्लिक न करें, क्योंकि वे स्पैम-फिशिंग लिंक्स हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनका अकाउंट रिकवर होता है, तो वह वीडियो के जरिए फैंस को अपडेट देंगी। श्रेया घोषाल के एक्स पर 6.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर उन्हें 32 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। सोशल मीडिया पर वह नियमित रूप से अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं, लेकिन अकाउंट हैक होने के चलते अब वह एक्स पर एक्टिव नहीं हैं।

श्रेया घोषाल का संगीत सफर बचपन में ही शुरू हो गया था। उन्होंने चार साल की उम्र से ही संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी। बाद में उन्होंने सिंगिंग रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ के पहले सीजन की विजेता बनकर अपनी पहचान बनाई। साल 2002 में आई फिल्म ‘देवदास’ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में उन्होंने ‘डोला रे डोला’ गाने को अपनी आवाज दी, जो सुपरहिट रहा। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट गाने गाए और भारतीय संगीत जगत की सबसे लोकप्रिय गायिकाओं में शामिल हो गईं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button