ताज़ा खबरें

उत्तराखंड: उधम सिंह नगर में भी कोलकाता जैसा हैवानियत, घर लौट रही नर्स की रेप के बाद की हत्या

उत्तराखंड: उधम सिंह नगर में भी कोलकाता जैसा हैवानियत, घर लौट रही नर्स की रेप के बाद की हत्या

देश में अभी कोलकाता रेप केस शांत हुआ ही नहीं था कि उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में कोलकाता जैसा ही एक और घटना देखने को मिली। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में एक प्राइवेट अस्पताल में कार्यरत नर्स से रेप और हत्या का मामला सामने आया है। बीती 30 जुलाई की शाम को अस्पताल से निकली और सीसीटीवी फुटेज में रुद्रपुर के इंद्रा चौक से ई-रिक्शा लेते देखी गई, लेकिन उत्तर प्रदेश के बिलासपुर में काशीपुर रोड पर अपने किराए के आवास पर नहीं पहुंची, जहां वह अपने 11 साल की बेटी के साथ रहती थी।

उल्लेखनीय रुद्रपुर के निजी अस्पताल में तैनात एक महिला नर्स 30 जुलाई को ड्यूटी के बाद जब घर नहीं पहुंची थी, जिसके बाद 31 जुलाई को वसुंधरा अपार्टमेंट बिलासपुर उत्तर प्रदेश निवासी नर्स की बहन ने रुद्रपुर पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू दीं। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के बिलासपुर पुलिस को महिला का शव झाड़ियों से बरामद हुआ था।

पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले हैवान को भी पकड़ लिया है। उसकी पहचान 28 साल के धर्मेंद्र कुमार के तौर पर हुई है जो एक मजदूर है और  उत्तर प्रदेश के बरैली का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ में उसने जो बताया वह बेहद डरावना है।

उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि 30 जुलाई की रात को उसने सुनसान इलाके में महिला के साथ रेप किया इसके बाद उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और सिर भी कुचल दिया। उसने कहा, उसने महिला के दुपट्टे से ही उसका गला घोंट दिया था और फिर बड़ी ईंट उसके सिर पर मारकर उसका सिर कुचल दिया। इस पूरी वारदात को अंजाम देने के लिए वह महिला को घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया था। यह सब तब हुआ जब महिला रात को अपनी ड्यूटी से घर वापस लौट रही थी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button