मनोरंजन

सिद्धार्थ-जाह्नवी का नॉर्थ-साउथ रोमांस, ट्रेलर में हंसी और इमोशन का मिक्स

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरि’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह नॉर्थ-मीट्स-साउथ लव स्टोरी 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर देखकर साफ है कि यह एक टिपिकल बॉलीवुड रोमांटिक-कॉमेडी है, जिसमें ‘दिल्ली का मुंडा’ अपनी पंजाबी स्वैग के साथ आता है और अपनी ‘सच्चा प्यार एक ही बार होता है’ वाली दुविधा में फंस जाता है।

दो चार्टबस्टर गाने ‘परदेसीया’ और ‘भीगी साड़ी’ के बाद मेकर्स ने फिल्म का 2 मिनट 40 सेकंड का ट्रेलर रिलीज किया है। शुरुआत में सिद्धार्थ और जाह्नवी चर्च के अंदर एक रोमांटिक पल शेयर करते दिखते हैं। कहानी में परम, जो नॉर्थ इंडिया से है, केरल जाता है और वहां सुंदरि और उसके परिवार के घर में ठहरता है। यहां से शुरू होता है दो अलग-अलग राज्यों का कल्चर क्लैश और लव स्टोरी, जो कहीं-कहीं ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ की याद दिलाती है, लेकिन कॉमेडी के कुछ नए ट्विस्ट इसे अलग बनाते हैं।

ट्रेलर का सबसे आकर्षक पल है जाह्नवी का मोहिनीयाट्टम डांस, जो अंत में दिखाया गया है। इसके अलावा, एक सीन में वह मज़ेदार अंदाज़ में तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम के फर्क को समझाते हुए रजनीकांत, अल्लू अर्जुन, यश और मोहनलाल की नकल करती हैं। सिद्धार्थ का ‘हर कर जीतने वाले को बाज़ीगर कहते हैं’ वाला डायलॉग भी ट्रेलर में चार चांद लगा देता है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button