खेल

श्रेयस अय्यर की हालत में सुधार, ICU से बाहर — बीसीसीआई ने दी बड़ी अपडेट

भारतीय बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर को लगी गंभीर चोट के बाद अब उनकी हालत धीरे-धीरे सुधर रही है, जिसे लेकर बीसीसीआई ने आधिकारिक अपडेट जारी किया है। बोर्ड ने बताया कि श्रेयस को स्प्लीन (तिल्ली) में लaceration यानी फटने जैसी चोट आई थी, जिसके कारण आंतरिक रक्तस्राव (internal bleeding) हुआ, लेकिन अब उनकी स्थिति स्थिर है और वह डॉक्टर्स की निगरानी में रिकवर कर रहे हैं।

बीसीसीआई ने बयान जारी करते हुए कहा, “श्रेयस अय्यर को 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान पेट में जोरदार चोट लगी, जिससे उनकी स्प्लीन में लaceration और इंटरनल ब्लीडिंग हुई। चोट का तुरंत पता लगाकर ब्लीडिंग को रोक दिया गया। अब उनकी हालत स्थिर है और 28 अक्टूबर की स्कैन रिपोर्ट में स्पष्ट सुधार दिखाई दिया है।”


सिडनी में खेले जा रहे तीसरे वनडे के दौरान श्रेयस को अचानक पसलियों के पास तेज दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद उन्हें फील्ड से बाहर ले जाया गया। ड्रेसिंग रूम में पहुंचते ही उनका ब्लड प्रेशर गिरने लगा और स्थिति गंभीर होती देख उन्हें तुरंत सिडनी के अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि तिल्ली में चोट लगने से अंदरूनी खून बहना शुरू हो गया था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button