ताज़ा खबरें

सिंघदुर्ग किले में ढही शिवजी महाराज की प्रतिमा, ठेकेदार समेत दो पर हुई FIR, कुछ महीने पहले ही पीएम मोदी ने मूर्ति का किया था उद्घाटन

सिंघदुर्ग किले में ढही शिवजी महाराज की प्रतिमा, ठेकेदार समेत दो पर हुई FIR, कुछ महीने पहले ही पीएम मोदी ने मूर्ति का किया था उद्घाटन

 

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के एक किले में मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फीट ऊंची एक मूर्ति सोमवार को ढह गई। पिछले साल चार दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नौसेना दिवस के अवसर पर मूर्ति का अनावरण किया था। प्रदेश के मुखिया एक नाथ शिंदे ने सोमवार को देर शाम कहा कि 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी, जिससे प्रतिमा गिर गई। सीएम ने कहा- नेवी ने शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा की डिजाइनिंग और कंस्ट्रक्शन कराई थी। हम इसे दुबारा मजबूत तरीके से बनाएंगे। प्रतिमा के गिरने के बाद उसे आज सुबह ढक दिया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि प्रतिमा मालवन स्थित सिंधुदुर्ग किले में दोपहर करीब एक बजे ढही। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ प्रतिमा के ढहने के वास्तविक कारण का पता लगाएंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि जिले में बीते दो-तीन दिनों में भारी बारिश हुई है और तेज हवाएं चली हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 दिसंबर, 2023 को नेवी डे पर इसका उद्घाटन किया था। पुलिस ने मामले में कांट्रेक्टर जयदीप आप्टे और स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट चेतन पाटिल के खिलाफ FIR दर्ज की है।

बता दें कि पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे थे। गौरतलब है कि सिंधुदुर्ग किला 1660 में छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा बनाया गया था और मालवन में राजकोट किला 1664 के आसपास बनाया गया था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button