शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले ED के नोटिस के खिलाफ कोर्ट का किया रुख, बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचें

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले ED के नोटिस के खिलाफ कोर्ट का किया रुख, बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचें
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और उनके पति राज कुंद्रा ने मनी लॉन्ड्रिंग एक मामले में ED द्वारा भेजी गयी नोटिस के खिलाफ कोर्ट का रुख किया है। दंपत्ति ने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है। ED ने उन्हें उनके घर और फार्महाउस को खाली करने का नोटिस भेजा था, दंपति ने इस नोटिस का विरोध करते हुए हाई कोर्ट में अपील की है।
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और उनके पति राज कुंद्रा ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है। ED ने उन्हें उनके घर और फार्महाउस को खाली करने का नोटिस भेजा था, दंपति ने इस नोटिस का विरोध करते हुए हाई कोर्ट में अपील की है। मामले की सुनवाई कल, 10 अक्टूबर को…
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2024
शिल्पा शेट्टी का यह घर मुंबई के पॉश एरिया जुहू में हैं तो फार्म हाउस पावना लेक के पास है। ईडी ने 6600 करोड़ रुपये मनी लॉन्ड्रिंग केस में 6 महीने पहले राज कुंद्रा-शिल्पा शेट्टी की 97 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी कुर्क की थी। बता दें कि यह मामला साल 2002 का है। जहां बिटकॉइन पॉन्जी स्कीम घोटाले के चलते राज कुंद्रा मुसीबत में फंसे थे। इस साल ईडी ने शिल्पा-राज के खिलाफ एक्शन लेते हुए एक्ट्रेस का फ्लैट, बंगला और इक्विटी शेयर अटैच किए थे। तब शिल्पा शेट्टी के वकील का बयान आया था कि वह ईडी की जांच में सहयोग कर रहे हैं और उन्हें निष्पक्ष जांच पर पूरा भरोसा है।
गौरतलब है कि ED के भेजे गए नोटिस में उन्हें नई दिल्ली में धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA)के तहत अथोरिटी के आदेश के बाद पुणे में पवना बांध के पास स्थित अपना बंगला खाली करने का निर्देश गए हैं. न्यायमूर्ति रेवती मोहिते-डेरे और न्यायमूर्ति पृथ्वीराज चव्हाण की डिवीजन ब्रांच ने बुधवार (9 अक्टूबर) को ईडी को नोटिस जारी किया और मामले को गुरुवार (10 अक्टूबर) दोपहर को सुनवाई के लिए रखा है।






bad steroids
References:
tigerpi.cn