शेख हसीना के पिता शेख मुजीबुर रहमान के घर पर तोड़फोड़, भीड़ ने लगाई आग

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार शाम को भीड़ ने बांग्लादेश के संस्थापक नेता शेख मुजीबुर रहमान के ढाका स्थित आवास पर तोड़फोड़ की. तस्वीरों में घर की एक मंजिल पर आग की लपटें दिखाई दे रही हैं.
#WATCH गुस्साई भीड़ ने बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के निवास और स्मारक पर तोड़फोड़ की, जो बांग्लादेश के धनमंडी 32 में स्थित है। भीड़ ने अवामी लीग – जिस पार्टी की उन्होंने स्थापना की थी – पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। (05.02.2025) pic.twitter.com/NdnBilFvB3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2025
ढाका ट्रिब्यून ने यूएनबी का हवाला देते हुए बताया कि प्रदर्शकारियों ने कथित तौर पर अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने की मांग की और गेट तोड़कर परिसर में घुस गए, जिससे व्यापक पैमाने पर तोड़फोड़ हुई. स्थानीय मीडिया ने इस विरोध प्रदर्शन को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के एक ऑनलाइन भाषण से जोड़ा. ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पोस्ट में पहले कहा गया था कि अगर शेख हसीना भाषण देती हैं तो शेख मुजीबुर रहमान के धनमंडी-32 स्थित आवास की ओर बुलडोजर जुलूस निकाला जाएगा.
रात 10.45 बजे तक घर को गिराने के लिए एक खुदाई करने वाली मशीन लाई गई थी. रात 8 बजे के आसपास रैली में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने जबरन घर में घुसकर मुख्य द्वार को तोड़ दिया और फिर संपत्ति में तोड़फोड़ की. ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, कई प्रदर्शनकारी कथित तौर पर दूसरी मंजिल पर चढ़ गए और हथौड़ों, लोहे की छड़ों और लकड़ी के तख्तों का इस्तेमाल करके शेख मुजीबुर रहमान की तस्वीरें नष्ट कर दीं और ऐतिहासिक घर के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचाया.





