मनोरंजन

‘Magniloquent और Sesquipedalian’ पर शाहरुख की चुटकी, थरूर को दिया दिलचस्प जवाब

1 अगस्त 2025 को बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपने फिल्मी करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड जीत लिया। उन्हें यह सम्मान ‘जवान’ फिल्म में डबल रोल निभाने के लिए 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की कैटेगरी में मिला। शाहरुख के 33 साल लंबे करियर के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। इस खास मौके पर देशभर से उन्हें बधाइयां मिलीं, लेकिन कांग्रेस सांसद शशि थरूर की बधाई ने सबका ध्यान खींचा। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा— “एक राष्ट्रीय खजाने को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला! बधाई हो @iamsrk!”

थरूर आमतौर पर कठिन अंग्रेजी शब्दों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने बहुत ही सीधी और साधारण भाषा में बधाई दी। शाहरुख ने भी इसका जवाब अपने मजेदार अंदाज़ में दिया। उन्होंने लिखा— “सीधी तारीफ के लिए शुक्रिया मिस्टर थरूर… कुछ और बड़ा-सा शब्द होता तो शायद समझ नहीं पाता… हा हा!”


शाहरुख ने यहां थरूर के मुश्किल शब्दों के लिए मशहूर अंदाज की चुटकी ली। उन्होंने दो अंग्रेजी शब्दों का इस्तेमाल किया— Magniloquent और Sesquipedalian। अब जानिए इनका मतलब:

Magniloquent का मतलब होता है ऐसी भाषा या बोलचाल जो बहुत बड़ी-बड़ी और दिखावटी हो।

Sesquipedalian का मतलब होता है लंबे और कठिन शब्दों का इस्तेमाल करने वाला या ऐसे शब्दों से भरा हुआ वाक्य।

इस हल्के-फुल्के मजाकिया अंदाज़ में शाहरुख और थरूर की यह बातचीत सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। Fans इसे शाहरुख की विनम्रता और हास्यभाव का उदाहरण बता रहे हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button