ताज़ा खबरें

Shaheen Bagh: भारी विरोध के बाद शाहीन बाग़ के बुलडोजर एक्शन पर लगी रोक

Shaheen Bagh: भारी विरोध के बाद शाहीन बाग़ के बुलडोजर एक्शन पर लगी रोक

राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में अतिक्रमण हटाने के लिए दक्षिण दिल्ली नगर निगम की एक टीम आज बुलडोजर के साथ पहुंच गयी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसका जमकर विरोध किया। यहाँ तक कि दिल्ली नगर निगम की इस कार्रवाई को रोकने के लिए आप आप विधायक अमानतुल्ला खान भी मौके पर पहुंच गए। भारी हंगामे के बीच अब  MCD के बुलडोजर वहां से वापस लौट गए। मौके पर भारी संख्या में पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है।

 

इस बीच, स्थानीय लोगों ने अस्थायी ढांचों को खुद ही हटा लिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के स्थानीय विधायक अमानतुल्लाह खान ने मार्केट एसोसिएशन के साथ समन्वय कर ढांचे हटवाए। AAP विधायक अमानतुल्लाह खान ने कहा है कि मस्जिद के सामने एक शौचालय था, जिसे मैंने अपने पैसे से हटवाया। पूरी विधानसभा में जहां-जहां अतिक्रमण है, MCD वाले मुझे बताएं, मैं खुद हटवा दूंगा। ये यहां आकर माहौल खराब कर रहे हैं, राजनीतिकरण किया जा रहा है।

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button