स्त्री 2 के कोरियोग्राफर से वापस लिया गया नेशनल अवॉर्ड, रेप के आरोपों के बाद लिया गया एक्शन

स्त्री 2 के कोरियोग्राफर से वापस लिया गया नेशनल अवॉर्ड, रेप के आरोपों के बाद लिया गया एक्शन
फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कोरियोग्राफर जानी मास्टर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी है। मिनिस्ट्री ऑफ इंफॉर्मेशन और ब्रॉडकास्टिंग ने जानी मास्टर पर बड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें को मिलने वाले नेशनल अवॉर्ड को रद्द कर दिया है। रविवार को मिनिस्ट्री ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग ने इसकी जानकारी दी है।
साउथ सिनेमा के जाने-माने कोरियोग्राफर जानी मास्टर पिछले कुछ दिनों से यौन उत्पीड़न मामले को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, पिछले महीने जानी के खिलाफ उनकी असिस्टेंट रही लड़की ने 15 सितंबर को तेलंगाना के साइबराबाद रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई थी।
जिसके बाद उन्हें पोक्सो एक्ट के तहत 19 सितंबर को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। जानी मास्टर तभी से न्यायिक हिरासत में हैं। इसके लिए स्त्री 2 फेम कोरियोग्राफर ने अंतरिम जमानत की याचिका दायर की थी और उन्हें 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक के लिए जमानत भी मिल गई थी लेकिन अब उनका नेशनल अवॉर्ड ही रद्द कर दिया गया है। नेशनल अवॉर्ड नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 8 अक्टूबर को आयोजित होने वाला है।
बता दें कि जानी मास्टर को साल 2022 में रिलीज हुई धनुष की फिल्म ‘तिरुचित्रम्बालम’ के गाने ‘मेघम करुकथा’ का डांस कोरियोग्राफ करने के लिए नेशनल अवॉर्ड दिया गया था। इस गाने को उन्होंने सतीश कृष्णन के साथ कोरियोग्राफ किया था। उन्होंने स्त्री-2 के गाने ‘आई नहीं’ और पुष्पा के गाने ‘श्रीवल्ली’ को भी कोरियाग्राफ किया है।






hgh injektion kaufen
References:
http://sorucevap.kodmerkezi.net/