भारत

DPS समेत दिल्ली के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

राजधानी दिल्ली की सुबह आज डर के उजाले में हुई क्योंकि आज एक बार फिर दिल्ली में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. जिन स्कूलों को धमकी मिली है उनमें डीपीएस द्वारका, कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल और सर्वोदय विद्यालय शामिल हैं. इस धमकी के बाद से दिल्ली पुलिस सतर्क है और डॉग स्कार्ड के साथ मौके पर पहुंच गई है.

पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है. बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने सभी स्कूलों को खाली करा लिया है. पुलिस स्कूल परिसर की जांच कर रही है. साथ ही ये बता करने की भी कोशिश की जा रही है आखिर ये धमकी किसने और कहा से दी है.

दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकी भरे मेल आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार कई महीनों से कुछ दिनों के अंतराल पर ऐसी खबरें आ रही हैं कि स्कूलों को मेल या फोन के माध्यम से धमकियां दी जा रही हैं. हर बार बच्चों को स्कूल कैंपस से बाहर निकाला जाता है. स्कूल बंद करवाए जाते हैं और उनकी पढ़ाई को नुकसान होता है. हर बार पुलिस की टीमें परिसर की सघन जांच करती हैं.

अभी तक गनीमत रही कि ये सभी धमकियां फर्जी निकली हैं. साइबर सेल लगातार ई-मेल ट्रैक कर धमकी भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश करती हैं. इस बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े होते हैं.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button