सरकारी खजाने से इंग्लैंड यात्रा, श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति पर गंभीर आरोप
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को सरकारी धन के कथित दुरुपयोग के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, 76 वर्षीय विक्रमसिंघे पर आरोप है कि उन्होंने सितंबर 2023 में अपनी पत्नी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए इंग्लैंड की यात्रा करने हेतु सरकारी धन का इस्तेमाल किया।

Former Sri Lankan President Ranil Wickremesinghe was arrested by the Criminal Investigation Department (CID) on Friday in connection with an ongoing investigation, reports Reuters, quoting local television channel Ada Derana.
(File photo) pic.twitter.com/uwTW8cTyOB
— ANI (@ANI) August 22, 2025
पुलिस ने बताया कि उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए अपराध जांच विभाग (सीआईडी) मुख्यालय बुलाया गया था, जहां उन्हें हिरासत में लिया गया। आरोप है कि एक आधिकारिक कार्यक्रम के बाद अमेरिका से लौटते समय विक्रमसिंघे इंग्लैंड गए और वहां अपनी पत्नी मैत्री के निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस यात्रा का खर्च कथित तौर पर सरकारी फंड से किया गया।
सीआईडी ने इस मामले में पहले उनके कर्मचारियों से भी पूछताछ की थी। जानकारी के मुताबिक, रानिल विक्रमसिंघे जुलाई 2022 से सितंबर 2024 तक श्रीलंका के राष्ट्रपति रहे। उन्होंने गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे के बाद पद संभाला था और देश को 2022 के आर्थिक संकट से उबारने में अहम भूमिका निभाई थी। विक्रमसिंघे एक अनुभवी राजनेता हैं और छह बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।