ताज़ा खबरें

भारत-बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला आज, कानपूर के ग्रीन पार्क में खेला जाएगा मैच

भारत-बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला आज, कानपूर के ग्रीन पार्क में खेला जाएगा मैच

भारत और बांग्लादेश के दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज यानी शुक्रवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन बार‍िश की वजह से मैच में टॉस में देरी होने की जानकारी मिली। मैदान का न‍िरीक्षण 9:30 पर होगा। बता दें कि इससे पहले मैच को भारत ने चेन्नई में 280 रनों से अपने नाम किया था। अब इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सीरीज को क्लीन स्वीप करना चाहेगी। वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश की टीम मजबूत वापसी कर भारत पर टेस्ट इतिहास में पहली बार जीत हासिल करने की कोशिश करेगी।

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले ग्रीन पार्क स्टेडियम के बाहर प्रशंसक जुटे। एक प्रशंसक ने कहा, “…हम दिल्ली से मैच देखने के लिए कानपुर आए हैं। हम बहुत उत्साहित हैं… कानपुर में बहुत समय बाद मैच हो रहा है। हमें उम्मीद है कि भारत की जीत होगी।”

1952 में कानपुर के ग्रीनपार्क में सबसे पहले कोई टेस्ट मैच खेला गया था। तब से अब तक यहां कुल 23 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इन 23 मैचों में भारतीय टीम ने 7 मुकाबले यहां जीते हैं। वहीं 3 मुकाबलों में उसे हार मिली है। वहीं 13 मैच ड्रॉ रहे हैं। बांग्लादेश की टीम कानपुर के मैदान में पहली बार कोई टेस्ट मैच खेलने उतर रही है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11:  

भारत:

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल।

बांग्लादेश:

नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, लिटन कुमार दास, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, सैयद खालिद अहमद, जाकर अली अनिक

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

4 Comments

  1. This is really interesting, You’re a very skilled blogger. I’ve joined your feed and look forward to seeking more of your magnificent post. Also, I’ve shared your site in my social networks!

  2. You’re so awesome! I don’t believe I have read a single thing like that before. So great to find someone with some original thoughts on this topic. Really.. thank you for starting this up. This website is something that is needed on the internet, someone with a little originality!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button