ताज़ा खबरेंविदेश

सर्जियो गोर होंगे भारत में अमेरिका के नए राजदूत, जानें कौन है सर्जियो?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह व्हाइट हाउस के कार्मिक निदेशक और लंबे समय से ट्रंप के सहयोगी रहे सर्जियो गोर को भारत में अमेरिका का अगला राजदूत और दक्षिण एवं मध्य एशियाई मामलों के लिए विशेष दूत नियुक्त कर रहे हैं.

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मैं सर्जियो गोर को भारत गणराज्य में अमेरिका का अगला राजदूत और दक्षिण एवं मध्य एशियाई मामलों के लिए विशेष दूत नियुक्त कर रहा हूँ.” उन्होंने आगे कहा, “सर्जियो और उनकी टीम ने रिकॉर्ड समय में हमारी संघीय सरकार के हर विभाग में लगभग 4,000 अमेरिका फर्स्ट पैट्रियट्स नियुक्त किए हैं – हमारे विभाग और एजेंसियाँ 95% से ज़्यादा भर चुकी हैं!”

यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार तनाव बढ़ रहा है. ट्रम्प प्रशासन ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है, जिसमें रूस से तेल खरीद पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त जुर्माना शामिल है. भारत द्वारा रूस से तेल आयात बढ़ाने को लेकर अमेरिका ने नाराजगी जताई है, और यह मुद्दा द्विपक्षीय संबंधों में तनाव का कारण बना हुआ है.

सर्जियो गोर, एरिक गार्सेटी की जगह लेंगे, जिन्होंने मई 2023 से जनवरी 2025 तक भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में सेवा दी. उनके बाद से दूतावास का अंतरिम प्रभार डी’अफेयर्स जॉर्गन के. एंड्रयूज के पास है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button