भारत

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा, जो कि 5 बार सांसद और 2 बार विधायक रहे का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है. मल्होत्रा का इलाज दिल्ली के AIIMS में चल रहा था और आज सुबह करीब 6 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा ​​के निधन पर शोक व्यक्त किया.

साल 2008 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें बीजेपी की तरफ से सीएम उम्मीदवार बनाया गया था. 1999 के आम चुनाव में उन्होंने मनमोहन सिंह को चुनाव हराया था. डॉ. मनमोहन सिंह को इस चुनाव में करीब 30 हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा था. वीके मल्होत्रा को 2,61,230 वोट, और मनमोहन को 2,31,231 वोट मिले थे.

कौन थे विजय कुमार मल्होत्रा?

विजय कुमार मल्होत्रा का जन्म 3 दिसंबर 1931 को लाहौर, पंजाब (अब पाकिस्तान) में हुआ. वह कविराज खजान चंद के सात बच्चों में चौथे थे. मल्होत्रा भारतीय राजनीति और खेल प्रशासन में अपनी छवि के लिए जाने जाते थे. उन्होंने दिल्ली प्रदेश जनता संघ का अध्यक्ष (1972-1975) और 2 बार दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष (1977-1980, 1980-1984) के रूप में कार्य किया. उनके सक्रिय योगदान के कारण बीजेपी दिल्ली में मजबूती से स्थापित रही.

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button