सेमीफाइनल में भिड़ंत: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

नवी मुंबई में हुई बारिश फिलहाल थम चुकी है, और इसी के साथ आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला शुरू होने जा रहा है। यह मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है।
टॉस के दौरान ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। यहां का मौसम और पिच रन बनाने के लिए बेहतरीन है। मुझे खुशी है कि 10 दिन का रिहैब ब्रेक मिला। यह सेमीफाइनल है और जो टीम बेहतर खेलेगी, वही जीत दर्ज करेगी। हमारी टीम में एक बदलाव है — सोफी मोलिन्यूक्स को वेयरहम की जगह मौका दिया गया है।”
भारत की प्लेइंग XI:
शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, अमनजोत कौर, जेमिमा रॉड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेनुका सिंह ठाकुर।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI:
फीबी लिचफील्ड, एलिसा हीली (कप्तान एवं विकेटकीपर), एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एशली गार्डनर, ताहलिया मैक्ग्रा, सोफी मोलिन्यूक्स, अलाना किंग, किम गार्थ, मेगन शूट।
सेमीफाइनल मुकाबले में दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं।





