Tianjin में SCO शिखर सम्मेलन शुरू, एक फ्रेम में दिखे शी-पुतिन और मोदी

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सोमवार को तियानजिन में एक हाई-प्रोफाइल एससीओ शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया, जिसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 20 से अधिक विश्व नेता शामिल हुए.
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के दस सदस्य देशों के नेताओं की उपस्थिति वाले इस सम्मेलन की शुरुआत रेड कार्पेट पर एक प्रतीकात्मक क्षण के साथ हुई, जहाँ सभी राष्ट्राध्यक्षों ने एक समूह तस्वीर खिंचवाई.
शी, पुतिन और मोदी के बीच बातचीत के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला, जिसे कैमरे में लाइव कैद किया गया और दुनिया भर में प्रसारित किया गया.
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, “तियानजिन में बातचीत जारी है! एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति शी के साथ विचारों का आदान-प्रदान.”
Interactions in Tianjin continue! Exchanging perspectives with President Putin and President Xi during the SCO Summit. pic.twitter.com/K1eKVoHCvv
— Narendra Modi (@narendramodi) September 1, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शिखर सम्मेलन के पूर्ण सत्र को संबोधित करेंगे.
वैश्विक राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितताओं की पृष्ठभूमि में, तियानजिन में एससीओ शिखर सम्मेलन ने काफ़ी ध्यान आकर्षित किया है, जहाँ शीर्ष नेताओं की उपस्थिति ने क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मामलों को आकार देने में इस समूह की बढ़ती प्रासंगिकता को रेखांकित किया है.





