‘मैं बहुत परेशान हूं’ : समय रैना

मशहूर कॉमेडियन समय रैना यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के शो इंडियाज गॉट लैटेंट में की गई एक टिप्पणी को लेकर विवादों में फंस गए हैं। सोशल मीडिया पर भारी आलोचनाओं के बीच उन्हें कड़ी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल, समय रैना अनफिल्टर्ड टूर के लिए कनाडा में हैं, जहां उन्होंने इस विवाद पर खुलकर बात की और अपने प्रशंसकों को समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।
कनाडा में अपने स्टैंड-अप शो के दौरान समय रैना ने विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “जाने से पहले, एक-दो बातें करना चाहता हूं। पहली बात तो आज रात आने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। बात ये है जो मुझे तुमसे कहनी है भाई कि मैं इस समय बहुत परेशान हूं।” उनके इस बयान के बाद शो में मौजूद प्रशंसकों ने उनका उत्साहवर्धन किया, जिसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया।
Samay Finally reacted to Latent Controversy in his show🥺🥺
#indiagotlatent #samayraina pic.twitter.com/9lWAgbK3rw— fatBatman (@followkarbkl) February 25, 2025
यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने इंडियाज गॉट लैटेंट में एक प्रतियोगी से बातचीत के दौरान उनके माता-पिता के यौन संबंधों को लेकर अभद्र टिप्पणी कर दी, जिससे विवाद भड़क उठा। इस बयान को लेकर शो के जजों, जिसमें रणवीर और समय रैना भी शामिल थे, के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज कराई गईं।
विवाद बढ़ने के बाद रणवीर अल्लाहबादिया ने माफी मांग ली, जबकि समय रैना ने इस मामले पर अब तक कोई सीधी प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, विवाद के मद्देनजर इंडियाज गॉट लैटेंट के सभी वीडियो यूट्यूब से हटा लिए गए हैं।
इस विवाद ने सोशल मीडिया पर जोर पकड़ लिया है, जहां कुछ लोग इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जोड़ रहे हैं, जबकि कई इसे अनुचित और आपत्तिजनक टिप्पणी मानते हुए आलोचना कर रहे हैं।





