“5 करोड़ रुपए दो वरना बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल होगा…”: सलमान खान को मिली धमकी

मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम में अभिनेता सलमान ख़ान के लिए एक धमकी भरा मैसेज आया है. यह मैसेज मुंबई ट्रैफिक पुलिस के वॉट्सऐप नंबर पर आया है. मैसेज भेजने वाले ने अपने आप को लॉरेंस बिश्नोई का करीबी बताया है. सूत्रों ने बताया कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर एक धमकी भरा मैसेज आया, जिसमें अभिनेता सलमान खान से लॉरेंस बिश्नोई के साथ लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी को खत्म करने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की गई है.
मैसेज में धमकी देते हुए कहा गया है कि, “इसे हल्के में न लें, अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें 5 करोड़ रुपए देने होंगे. अगर पैसे नहीं दिए गए तो सलमान खान की हालत बाबा सिद्दीकी से भी खराब होगी. इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है: मुंबई पुलिस
बता दें कि 12 अक्टूबर देर रात बांद्रा के निर्मल नगर में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई थी, जब वह अपने बेटे के दफ्तर से बाहर निकल रहे थे. इस वारदात को तीन लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था. 66 वर्षीय नेता को तीन गोलियां लगी थी. इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब उनकी मौत हो चुकी थी.






side effects of steroid withdrawal
References:
https://git.bloade.com/emerson329859