खेलताज़ा खबरें

SA vs ENG: साउथ अफ्रीका की जीत के साथ एनरिक नॉर्किया ने रचा इतिहास, तोड़ा स्टेन का रिकॉर्ड

SA vs ENG: सुपर 8 में खेले गए इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच मैच के दौरान एनरिक नॉर्खिया ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसने विश्व क्रिकेट को चौंका कर रख दिया है. इस कारनामे के साथ एनरिक नॉर्किया ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में इतिहास रच दिया है. बता दें कि एनरिक नॉर्किया ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 4 ओवर में 25 रन देकर एक विकेट लिए. अब आपको लग रहा होगा कि सिर्फ एक विकेट से इतिहास तो आपको बता दें कि इस एक विकेट के साथ नॉर्किया ने टी-20 वर्ल्ड कप के करियर में कुल 31 विकेट ले लिए हैं. इससे पहले स्टेन ने अपने टी-20 वर्ल्ड कप के करियर में कुल 30 विकेट लेने मे सफल रहे थे.

 

बता दें कि साउथ अफ्रीका ने चैंपियन इंग्लैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 सुपर 8 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की. इस जीत से एडेन मार्करम एंड कंपनी सेमीफाइनल में एंट्री के करीब पहुंच गई है. इंग्लैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 14 रन की दरकार थी. लेकिन आखिरी ओवर में तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्किया ने पासा पलट दिया. उन्होंने इस ओवर में 6 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया. नॉर्किया की शानदार गेंदबाजी के दम पर साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया. इस जीत से साउथ अफ्रीका के 2 मैचों में 4 अंक हो गए हैं और वह सुपर 8 के अपने ग्रुप के प्वॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गया है.

 

पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 164 रन बनाए. इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने फिल साल्ट की तेज़ पारी के साथ सकारात्मक शुरुआत की, लेकिन एक पतन के कारण उन्हें 61/4 पर संघर्ष करना पड़ा. केशव महाराज ने गेंदबाजी आक्रमण का प्रभावी ढंग से नेतृत्व किया, जिसमें कैगिसो रबाडा और ओटनील बार्टमैन ने एक-एक विकेट लिया.

 

जॉनी बेयरस्टो का विकेट 43 के स्कोर पर गिरा. बेयरस्टो को केशव महाराज (Keshav Maharaj) ने नॉर्किया के हाथों कैच कराया. बेयरस्टो 16 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान जोस बटलर भी सस्ते में पवेलियन लौट गए. उन्हें 17 के निजी स्कोर पर महाराज ने अपना दूसरा शिकार बनाया जबकि मोईन अली 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. लियाम लिविंगस्टोन 17 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें रबाडा ने स्टब्स के हाथों कैच कराया. उन्होंने हैर ब्रुक के साथ मिलकर 74 रन की बहुमूल्य साझेदारी की. ब्रुक को 53 रन पर नॉर्किया के मार्करम के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड को छठा झटका दिया.

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button