ICC World Cup 2023ताज़ा खबरें

SA Vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को तीन विकेट से दी मात, अब CWC23 के फाइनल में कंगारू टीम से होगा भारत का मुकाबला

SA Vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को तीन विकेट से दी मात, अब CWC23 के फाइनल में कंगारू टीम से होगा भारत का मुकाबला

 

आज गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेल गए वर्ल्ड कप सेमी फाइनल के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 3 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड 2023 के फाइनल में अपनी एंट्री पक्की कर ली। अब रविवार 19 नवंबर को अहमदाबाद में भारत का सामना कंगारू टीम से होगा।

 

बता दें कि साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। इस दौरान साउथ अफ्रीका की टीम ने 49.4 ओवर में 212 रन बनाए और ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क और कप्तान कमिंस ने 3-3 विकेट झटके। 213 रनों का टारगेट पीछे करने उतरी ऑस्ट्रलियाई टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर ये मैच अपने नाम कर लिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

 ऑस्‍ट्रेलिया 

 ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्‍टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, जोश इंग्लिस, पैट कमिंस (कप्‍तान), मिचेल स्‍टार्क, एडम जंपा और जोश हेजलवुड।

दक्षिण अफ्रीका 

 क्विंटन डी कॉक, टेंबा बावुमा (कप्‍तान), रासी वान डर डुसैन, एडेन मार्करम, हेनरिच क्‍लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, गेराल्‍ड कोएत्‍जे, कगिसो रबाडा और तबरेज शम्‍सी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button