ताज़ा खबरेंराजनीति

“कोई भी देश हमें ऐसे धमकी नहीं दे सकता…” ट्रंप टैरिफ पर सत्ताधारी और विपक्ष का एक सुर

अमेरिका द्वारा भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाने को लेकर देश में सियासी बहस तेज हो गई है. विपक्षी दल लगातार रूप से अमेरिका की टैरिफ नीति का विरोध कर रहे हैं. साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी के विदेश नीति पर सवाल भी उठा रहे हैं. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने तो इसे अमेरिका की ब्लैकमेलिंग तक बता दिया.

 

हालांकि इस टैरिफ के बाद भारत ने अपना स्टैंड स्पष्ट कर दिया है पीएम मोदी ने कहा कि, ‘हमारे लिए अपने किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है. भारत अपने किसानों, पशु पालकों और मछुआरे भाई-बहनों के हितों के साथ कभी भी समझौता नहीं करेगा. मैं जानता हूं कि व्यक्तिगत रूप से मुझे बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी. लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं. मेरे देश के मछुआरों के लिए, मेरे देश के पशु पालकों के लिए आज भारत तैयार है.‘

 

आइए जानते है अमेरिका की टैरिफ नीति का विरोध कर रहे विपक्षी दल में से किसने क्या कहा?

 

कांग्रेस सांसद शशि थरूर बोले, कोई भी देश हमें ऐसे धमकी नहीं दे सकता

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा रूसी तेल की खरीद पर भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने पर कहा, “इसका असर तो पड़ेगा ही क्योंकि उनके साथ हमारे 90 बिलियन डॉलर के ट्रेड है और अगर हर चीज 50% महंगा होगा तो खरीदने वाले भी सोचेंगे की भारतीय चीज़ों को क्यों खरीदे?…..अगर ऐसे वो करेंगे तो हमें भी अमेरिकन निर्यात पर 50% टैरिफ लगाना चाहिए…ऐसा नहीं है कि कोई भी देश हमें ऐसे धमकी दे सकें…”

पवन खेड़ा बोले- अमेरिका कर रहा है ब्लैकमेल

अमेरिका के टैरिफ नीति पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने इसे ब्लैकमेल करार दिया. उन्होंने कहा कि ये सीधा ब्लैकमेल है. आज हम इस हालत में हैं कि एक महाशक्ति हमें धमका सकती है, ये शर्म की बात है. उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों से हमारी विदेश नीति, प्रधानमंत्री के विदेश दौरों, प्रवासी कार्यक्रमों का मकसद सिर्फ मोदी जी की छवि बनाना रहा, देश के हितों की बजाय. अब उसकी कीमत देश चुका रहा है. हम उम्मीद करते हैं कि कोई ऐसा समझौता न हो जो भारत के हितों के खिलाफ जाए.

 

JMM सांसद महुआ माजी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा रूसी तेल की खरीद पर भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने पर कहा, “… हमें अपनी विदेश नीति पर गौर करने की जरूरत है. इससे महंगाई बढ़ेगी लेकिन भारत के लोग हर तरह से जीना जानते हैं… इस समय भारत को सोच समझकर काम करना चाहिए… ऑपरेशन सिंदूर के बाद देखा जा रहा है कि कोई देश भारत की मदद के लिए अपना हाथ आगे नहीं बढ़ा रहा है…”

कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा रूसी तेल की खरीद पर भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने पर कहा, “यह बहुत गलत है. किसी नेता का किसी देश के लिए ऐसा कहना ठीक नहीं है. हमारी विदेश नीति कमजोर है लेकिन इसके बावजूद हमें इसका डटकर मुकाबला करना चाहिए. पूरा देश एक है…”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button