इंडिगो की मुंबई-कोलकाता फ्लाइट में हंगामा, यात्री ने मारा थप्पड़, वीडियो वायरल

मुंबई से कोलकाता जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में शुक्रवार को उस वक्त हंगामा हो गया जब एक यात्री ने दूसरे यात्री को थप्पड़ जड़ दिया। यह घटना उड़ान संख्या 6ई138 में हुई। कोलकाता एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग के बाद आरोपी को सुरक्षा अधिकारियों को सौंप दिया गया। घटना किस समय हुई—यह उड़ान से पहले या बीच में—इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं है। वहीं, यह भी पता नहीं चल सका है कि आरोपी ने दूसरे यात्री को थप्पड़ क्यों मारा। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति अपनी सीट पर बैठा है और अचानक दूसरे यात्री को थप्पड़ मार देता है। थप्पड़ लगते ही पीड़ित यात्री रोने लगता है और उसे वहां से हटा दिया जाता है।
वीडियो में फ्लाइट का एक क्रू मेंबर आरोपी यात्री को कहते हुए सुना जा सकता है, “ऐसा मत करो।” वहीं, कुछ यात्री पूछते हैं कि उसने ऐसा क्यों किया और उसे किसी को मारने का कोई हक नहीं है। एक यात्री ने यह भी कहा कि थप्पड़ खाए व्यक्ति को घबराहट हो गई थी। यह घटना इंडिगो के एयरबस ए321 विमान में घटी।
#WATCH | Flight में यात्री ने दूसरे यात्री को जड़ा थप्पड़, आरोपी गिरफ्तार | Indigo Flight#indigoflight #Trending #IndigoFlight #Indigo @IndiGo6Ehttps://t.co/4mdRanx2AU
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 2, 2025
इंडिगो ने इस घटना पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “हमें अपनी एक फ्लाइट में हुई मारपीट की जानकारी है। ऐसा व्यवहार पूरी तरह अस्वीकार्य है और हम यात्रियों व चालक दल की सुरक्षा व गरिमा से कोई समझौता नहीं करते। हमारे क्रू ने मानक संचालन प्रक्रिया के तहत कार्य किया। आरोपी को ‘अनुशासनहीन यात्री’ घोषित किया गया और कोलकाता पहुंचने पर सुरक्षा अधिकारियों को सौंप दिया गया है। प्रोटोकॉल के तहत नियामक एजेंसियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। हम अपनी हर उड़ान में सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
We are aware of an incident involving a physical altercation on board one of our flights. Such unruly behaviour is completely unacceptable and we strongly condemn any actions that compromise the safety and dignity of our passengers and crew.
Our crew acted in accordance with…
— IndiGo (@IndiGo6E) August 1, 2025
फिलहाल, इस मामले की जांच जारी है और संबंधित एजेंसियां आगे की कार्रवाई में जुटी हैं।





