मनोरंजन

RRR ने फिर रचा इतिहास, क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स में जीते दो पुरस्कार

वाशिंगटन: प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीतने के बाद ‘RRR’ ने क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स के 28वें संस्करण में दो और पुरस्कार जीते हैं. ‘RRR’ ने प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीतने के बाद तेलुगू फिल्म ‘RRR’ को क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड्स में एक नहीं दो-दो अवॉर्ड मिले. इसे इस इवेंट में बेस्ट फॉरेन लेंग्वेज फिल्म का अवॉर्ड जीता है.

 

क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड्स नाइट का आयोजन लॉस एंजेलिस में की गई थी. इसका आगाज रविवार को किया गया था. ऐसे में अब ‘RRR Movie’ की ओर से ट्वीट किया गया है उन्होंने लिखा, ‘इस बात को शेयर करते हुए खुशी हो रही है कि क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड्स में नाटू नाटू ने बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड जीता है.’ कंपोजर एमएम कीरावणी (MM Keeravani) ने इस अवॉर्ड को स्वीकार किया और इसकी खुशी को अपनी स्पीच के जरिए शेयर किया. उन्होंने क्रिटिक्स को इसके लिए धन्यवाद भी दिया.

 

Show More

8 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button