IPL 2024खेल

RR vs SRH Qualifier-2: राजस्थान और हैदराबाद के बीच करो या मरो का मुकाबला, जीतने वाले की फाइनल में एंट्री

नई दिल्ली: आईपीएल 2024 का यह सीजन अपनी अंतिम चरण पर है जहां आज यानि, 24 मई को दूसरा क्वालिफायर खेला जाएगा. यह मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई में खेला जाएगा. बता दें कि यह मुकाबला जीतने वाली टीम 26 मई को कोलकाता से फाइनल खेलेगी.

 

शुक्रवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर खेला जाने वाला क्वालिफायर-2 मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो की तरह होगा. क्योंकि हारने वाली टीम की घर वापसी होगी. वहीं जीतने वाली टीम फाइनल में प्रवेश करेगी. तालिका में शीर्ष-दो पर रहने के कारण हैदराबाद को फाइनल के लिए क्वालिफाई करने का एक और मौका मिला है, जबकि राजस्थान को फाइनल मैच में प्रवेश करने के लिए एक और मुकाबला पार करना होगा. दोनों ही टीमें इससे पहले भी क्वालिफायर-2 में हिस्सा ले चुकी हैं.

 

बता दें कि बीते मुकाबले में आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को चार विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 172 रन बनाए थे. जवाब में राजस्थान ने 19 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया था. राजस्थान ने फाइनल में पहुंचने के लिए पहली बाधा पार कर ली थी, लेकिन तालिका में तीसरे स्थान पर रहने के कारण उसे अब हैदराबाद का सामना करना होगा.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button