IPL 2023खेल

RR vs GT: गुजरात ने 9 विकेट से जीता मुकाबला, राजस्थान की अपने घर में सबसे बड़ी हार

RR vs GT: आईपीएल 2023 के 48वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से हरा कर एक बड़ी जीत दर्ज की. राजस्थान द्वारा मिले महज 119 रनों के लक्ष्य को गुजरात के बल्लेबाजों ने केवल 13.5 ओवर में ही हासिल कर लिया.

 

IPL 2023 का 48वां मुकाबला राजस्थान और गुजरात के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान अपने होम ग्राउंड पर महज़ 118 रन ही बना सकी. गुजरात के गेंदबाज राशिद खान ने अपने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट झटके. वहीं, नूर अहमद ने 3 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किए.

 

बल्लेबाजी में 119 रन का पीछा करते हुए ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने गुजरात टाइटंस को शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 71 रन की पार्टनरशिप की. गिल 36 रन के स्कोर पर आउट हुए. इसके बाद कप्तान हार्दिक पंड्या ने कमान संभाली और 15 गेंद में 39 रन की पारी खेली. पंड्या ने अपनी इस पारी में 3 चौके और 3 छक्के लगाए और अपनी टीम को जीत दिलाई. इसी जीत के साथ गुजरात अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button