IPL 2024खेलताज़ा खबरें

RR Vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रनों से हराया, RR की लगातार यह दूसरी हार

RR Vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रनों से हराया, RR की लगातार यह दूसरी हार

 

आईपीएल 2024 के 56वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रनों से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि RR ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 221 रनों का स्कोर खड़ा किया।

जिसके बाद जवाब में 222 रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन ही बना सकी। यह राजस्थान रॉयल्स टीम की लगातार दूसरी हार है। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें एक रन से हराया था।

दिल्ली कैपिटल्स की इस जीत के साथ दिल्ली के भी 12 अंक हो गए हैं और प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद कायम है। टीम छठे से पांचवें स्थान पर आ गई है। वहीं, राजस्थान की टीम को प्लेऑफ के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। उसके 16 अंक हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

दिल्ली कैपिटल्स: जैक फ्रेजर मेकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत, ट्रिस्टन स्टब्स, गुलबदीन नैब, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button