ताज़ा खबरें

RR और SRH के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, 1 रन से जीती सनराइजर्स हैदराबाद

RR और SRH के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, 1 रन से जीती सनराइजर्स हैदराबाद

 

आईपीएल 2024 के 50वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को एक रन से हरा दिया। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इस मैच में जीत हांसिल करने के साथ ही पैट कमिंस की टीम हैदराबाद अंकि तालिका में टॉप-4 में आ गई है। सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। जहाँ 20 ओवर में 201 रनों का स्कोर खड़ा किया।

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 201 रन बनाए, इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी। राजस्थान रॉयल्स की ओर से रियान पराग ने सर्वाधिक 77 रन बनाए।

सनराइजर्स के लिए भुवनेश्वर कुमार ने तीन और नटराजन-कमिंस ने 2-2 विकेट लिए। इस जीत के साथ पैट कमिंस के नेतृत्व वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। बता दें कि राजस्थान रॉयल्स को टूर्नामेंट में दूसरी हार मिली है। इससे पहले गुजरात टाइटंस ने राजस्थान को मात दी थी।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11 : ट्रेविस हेड, पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, टी नटराजन, एडन मार्करम, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, शाहबाज अहमद, भुवनेश्वर कुमार, अब्दुल समद, मयंक मार्कंडेय.

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11: संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, संदीप शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, ध्रुव जुरेल, युजवेंद्र चहल, आवेश खान, जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, रोवमैन पॉवेल, ट्रेंट बोल्ट.

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button