ताज़ा खबरेंमौसम

दिल्ली की हवाओं में घुलता ज़हर, सांस लेना हो रहा मुश्किल

नई दिल्ली: जैसे-जैसे ठंड की दस्तक हो रही है वैसे-वैसे ही देश की राजधानी में हवाएं जहरीली होती जा रही है. राजधानी दिल्ली की सुबह धुंध के साथ हो रही है. सोमवार यानि 28 अक्टूबर की सुबह एक बार फिर खराब AQI से शुरू हुई. आज दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 331 दर्ज किया गया जो बहुत खराब श्रेणी में है.

 

दिल्ली-NCR की हवा में पराली का धुआं घुलने की वजह से हर तरफ धुंध छाई हुई है. इस जहरीली हवा में सांस लेना मुश्किल हो रहा है. जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, वैसे-वैसे दिल्ली की हवा और जहरीली होती चली जाएगी.

 

दिल्ली के आनंद विहार क्षेत्र में धुंध की एक परत छाई है, तथा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार AQI गिरकर 357 पर पहुंच गया है, जिसे ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रखा गया है.

सर्दियों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के तहत इमरजेंसी उपायों में वायु गुणवत्ता को चार चरणों पहला एक्यूआई 201 से 300 होने पर ‘खराब’, दूसरा चरण एक्यूआई 301 से 400 होने पर ‘बहुत खराब’, तीसरा चरण एक्यूआई 401 से 450 होने पर ‘गंभीर’ और चौथा चरण एक्यूआई 450 से ऊपर होने पर ‘गंभीर प्लस’ में लागू किया गया है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button