कज़ाखस्तान में सड़क हादसा: भारतीय छात्रा की मौत, दो छात्र घायल

कज़ाखस्तान के पूर्वी शहर ओस्केमेन में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक भारतीय छात्रा की मौत हो गई, जबकि दो अन्य छात्र घायल हो गए। कज़ाखस्तान में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को इस घटना की पुष्टि की। दूतावास के अनुसार, सेमेय मेडिकल यूनिवर्सिटी के 11 भारतीय छात्र अल्ताई पहाड़ों की सैर से लौट रहे थे, तभी उनकी गाड़ी ओस्केमेन शहर के रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
The Embassy is deeply saddened by the tragic road accident that occurred on 6 January 2026 near Almaty involving Indian students, in which two young lives were lost and three others sustained injuries. We extend our heartfelt condolences to the bereaved families and stand in…
— IndiaInKazakhstan (@indembastana) January 8, 2026
इस हादसे में मृत छात्रा की पहचान मिली मोहन (जन्म: 17 अप्रैल 2000) के रूप में हुई है। वहीं, आशिका शीजामिनी संतोष और जसीना बी घायल हुई हैं, जिनका इलाज ओस्केमेन के सिटी हॉस्पिटल नंबर-1 में चल रहा है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक दोनों की हालत स्थिर है।
भारतीय दूतावास ने मृत छात्रा के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और बताया कि वह विश्वविद्यालय प्रशासन, अस्पताल अधिकारियों और प्रभावित छात्रों के परिवारों के लगातार संपर्क में है।
गौरतलब है कि इससे पहले 6 जनवरी को अल्माटी के पास एक अन्य सड़क हादसे में भी दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य घायल हुए थे। उस मामले में भी भारतीय दूतावास स्थानीय प्रशासन और परिवारों के साथ मिलकर हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।





