RG कर कॉलेज हत्या मामला: देशभर में मचा बवाल, कई राज्यों में हड़ताल पर बैठे डॉक्टर

नई दिल्ली: कोलकाता आरजी कर हॉस्पिटल में ट्रेनी लेडी डॉक्टर की हत्या के बाद से देश भर में बवाल मचा हुआ है. गुरुवार को लाल किले से पीएम मोदी ने कहा देशभर में हमारी बेटियों से अत्याचार करने वालों में खौफ बनना जरूरी है. ट्रेनी डॉक्टर की हत्या और आरजी कर मेडिकल कॉलेज के छात्रों के आंदोलन के समर्थन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने भी 24 घंटे के बंद का ऐलान किया है.
वहीं हॉस्पिटल में ट्रेनी लेडी डॉक्टर की हत्या के बाद से देश भर में विरोध जताया जा रहा है वहीं हरियाणा, मप्र, हैदराबाद, अमृतसर और केरल समेत कई राज्यों में डॉक्टरों ने आक्रोश को दिखाते हुए विरोध प्रदर्शन किया है.
#WATCH जालंधर, पंजाब: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के विरोध में सिविल अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/jlM8O4RSgc
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 16, 2024
#WATCH भोपाल (मध्य प्रदेश): डॉक्टरों ने गांधी मेडिकल कॉलेज में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/QhUG52Ymnw
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 16, 2024
#WATCH तिरुवनंतपुरम, केरल: श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/vbwylu8GAp
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 16, 2024
#WATCH हैदराबाद, तेलंगाना: गांधी अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/G5IV4wOLOh
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 16, 2024





