ताज़ा खबरेंमनोरंजन

सलमान खान की ‘सिकंदर’ की रिलीज डेट बदली, ईद पर होगी धमाकेदार एंट्री

बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। पहले यह फिल्म 28 मार्च 2025 (शुक्रवार) को रिलीज होने की चर्चा थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी तारीख बदल दी है। फिल्म अब 30 मार्च (रविवार) को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। विदेशों में ‘सिकंदर’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, और वहां भी ओपनिंग डेट 30 मार्च बताई जा रही है।

ईद पर सलमान खान की फिल्में हमेशा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हैं। इस साल ईद 30 या 31 मार्च को हो सकती है। यदि ईद 30 मार्च को पड़ती है, तो ‘सिकंदर’ के लिए यह परफेक्ट साबित हो सकता है, क्योंकि रविवार का वीकेंड भी मिलेगा। लेकिन अगर ईद 31 मार्च को हुई, तो मुस्लिम दर्शकों की गैरमौजूदगी से शुरुआती कलेक्शन पर असर पड़ सकता है।

400 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनी इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, प्रतीक बब्बर, शरमन जोशी, सत्यराज, अंजिनी धवन और नवाब शाह जैसे बड़े सितारे हैं। इसे एआर मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया है और साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है।

सलमान खान की पिछली फिल्म ‘टाइगर 3’ भी रविवार को दिवाली के दिन रिलीज हुई थी और पहले दिन 44.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। दिवाली के चलते उस दिन कलेक्शन पर थोड़ा असर पड़ा था, लेकिन बाद में फिल्म ने शानदार बिजनेस किया। अब देखना होगा कि क्या ‘सिकंदर’ भी उसी राह पर चलेगी या फिर नई रिलीज डेट बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई का मास्टरस्ट्रोक साबित होगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button