रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार आज दिल्ली विधानसभा में पेश करेगी 14 CAG रिपोर्ट

दिल्ली में नवगठित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली सरकार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार को दिल्ली विधानसभा के आठवें सत्र के दूसरे दिन नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट पेश करेंगी. रिपोर्ट में पिछली आम आदमी पार्टी सरकार के दौरा हुई वित्तीय अनियमितताओं को उजागर किए जाने की उम्मीद है.
एएनआई से बात करते हुए, दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “सीएजी रिपोर्ट आप के काले कारनामों की सूची है. हमने चुनाव के दौरान दिल्ली की जनता से वादा किया था कि जिसने भी भ्रष्टाचार किया है, उसे जवाब देना होगा. आज हमें उम्मदी है कि एलजी के भाषण के बाद, जब सीएजी रिपोर्ट पेश की जाएगी, तो उनके सभी काले कारनामे दिल्ली की जनता के सामने आ जाएंगे.”
दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने रिपोर्ट पर टिप्पणी करते हुए कहा, “आज दिल्ली विधानसभा में अरविंद केजरीवाल सरकार के घोटालों को उजागर करने वाली CAG रिपोर्ट पेश की जाएगी. अरविंद केजरीवाल ने पिछले 3 सालों से इसे छिपाकर रखा था. एक-एक करके 14 ऐसी रिपोर्ट पेश की जाएंगी. अरविंद केजरीवाल ने यह रिपोर्ट इसलिए छिपाकर रखी क्योंकि उन्हें पता था कि उनकी लूट, घोटाले और भ्रष्टाचार उजागर हो जाएंगे.”
दिल्ली के मंत्री रविंदर इंद्राज सिंह ने कहा, “… ‘आप’ सरकार का नतीजा भयावह रहा है। इसके सभी मंत्री जेल में बंद हैं. उनके सभी मंत्रालयों की CAG रिपोर्ट पेश की जाएगी… CAG रिपोर्ट से सब कुछ सामने आ जाएगा.”
दिल्ली विधानसभा में आज पेश की जाने वाली सीएजी रिपोर्ट पर भाजपा नेता मोहन सिंह बिष्ट ने कहा,”आज जनता को पता लग जाएगा कि जो व्यक्ति (अरविंद केजरीवाल) 10 साल तक सत्ता में रहा हो और दिल्ली के लोगों के साथ क्या किया हो? आज CAG रिपोर्ट की वजह से उनका पर्दाफाश हो जाएगा.”
दिल्ली विधानसभा में आज पेश की जाने वाली सीएजी रिपोर्ट के संबंध में दिल्ली के मंत्री परवेश वर्मा ने कहा, “हम जिसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे CAG रिपोर्ट का आज पेश किया जाएगा. हम उसमें देखेंगे कि दिल्ली की जनता को कितना लूटा गया है…”
भाजपा विधायक रविन्द्र सिंह नेगी ने कहा, “हम तैयार हैं, आज CAG रिपोर्ट पेश की जाएगी. उन्होंने (AAP) जो दिल्ली की जनता की कमाई को अपने प्रचार-प्रसार में उड़ाया है और जिस प्रकार का भ्रष्टाचार किया है उसकी वसूली उनसे की जाएगी. जितने भी भ्रष्टाचार हुए हैं वो CAG रिपोर्ट के आधार पर जांच होगी और उनके आधे से ज्यादा मंत्रियों को जेल भेजा जाएगा…”




