राजनीति

दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनीं रेखा गुप्ता, दिल्ली में BJP का नया दौर

दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस दौरान मंच पर उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा भी मौजूद रहे. रामलीला मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

 

प्रवेश साहिब सिंह ने दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली.

भाजपा के आशीष सूद ने सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली.

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली सरकार के मंत्री के रूप में शपथ ली.

भाजपा के कपिल मिश्रा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली.

भाजपा के रविन्द्र इंद्राज सिंह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली.

भाजपा के पंकज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली.

रेखा गुप्ता गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह के लिए अपने आवास से रवाना हुईं और रामलीला मैदान पहुंचीं. समारोह स्थल पर पहुंचने से पहले, भावी मुख्यमंत्री ने एक सार्वजनिक रैली की और अपनी पार्टी के लिए ‘विजय चिन्ह’ दिखाया. रैली के दृश्यों में सैकड़ों समर्थकों को उन्हें फूल या पेंटिंग देते हुए दिखाया गया.

 

कार्यक्रम स्थल पर जाने से पहले, उन्होंने कश्मीरी गेट स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की.

 

इससे पहले दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बेटे निकुंज ने पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “ये अच्छी बात है कि एक महिला को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला. हमें विश्वास है कि वे जिम्मेदारी को अच्छे से निभाएंगी. उनके पिछले 30 साल की मेहनत सफल हुई है. पार्टी और पीएम मोदी का धन्यवाद.”

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित हुए थे, जिसमें बीजेपी ने 70 में से 48 सीटें जीतकर ऐतिहासिक सफलता हासिल की. मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे प्रवेश वर्मा का नाम चल रहा था. वर्मा ने नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हराया था. वह पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं. लेकिन अंततः पार्टी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की कमान सौंपने का फैसला किया.

 

रेखा गुप्ता शालीमार बाग से बीजेपी विधायक हैं. उन्होंने आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराकर जीत दर्ज की. चुनाव में उन्हें 68,200 वोट मिले, जबकि बंदना कुमारी को 38,605 वोट और कांग्रेस के प्रवीण जैन को मात्र 4,892 वोट मिले.

Show More
Back to top button