
नई दिल्ली. आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराकर एक बार फिर आरसीबी के आईपीएल ट्रॉफी के जीतने के सपने को चकनाचूर कर दिया है. वहीं इस हार के बाद विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने कथिततौर पर आईपीएल से संन्यास ले लिया है.
कार्तिक ने अपनी आखिरी पारी में 13 गेंदों पर 11 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार के बाद आरसीबी आईपीएल से बाहर हो गई है. कार्तिक ने सीजन शुरू होने से पहले कहा था कि यह आईपीएल उनके करियर का आखिरी सीजन होने जा रहा है.
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 173 रनों का स्कोर खड़ा किया. RCB की ओर से रजत पाटीदार ने सर्वाधिक 34 रन बनाएं वहीं 173 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने यह मुकाबला अपने नाम कर लिया टीम के लिए जयसवाल ने शानदार 45 रनों की पारी खेली वहीं रियान पराग ने भी स्कोर बोर्ड पर 36 रन लगाए. अंत में पोवेल ने शानदार तीन चौके लगाकर आरसीबी को उनके सपने से दूर कर दिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया.
बता दें कि बीते दिन हैदराबाद को हराकर कोलकाता ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है वहीं हार के बाद भी हैदराबाद के पास दूसरा फाइनलिस्ट बनने का मौका है. यानि हैदराबाद और राजस्थान को अभी एक और एलिमिनेटर मुकाबला खेलना है. दोनों के बीच यह मुकाबला दूसरा क्वॉलिफायर मुकाबला 24 मई को चेन्नई में खेला जाएगा. जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी वह 26 मई को कोलकाता के साथ फाइनल मुकाबला खेलेगी.





