भारत

RBI ने Repo rate में की 0.25% की कटौती, जानें आपकी जेब पर क्या फर्क पड़ेगा

9 अप्रैल की सुबह भारतीय रिजर्व बैंक ने उपभोक्ताओं के लिए गुड न्यूज का ऐलान किया. भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट यानी 0.25 प्रतिशत की कटौती कर दी है. इसके साथ केंद्रीय बैंक का रेपो रेट कम होकर 6 प्रतिशत पर आ गया है. RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने कहा, “एमपीसी (मौद्रिक नीति समिति) ने सर्वसम्मति से नीतिगत रेपो दर को तत्काल प्रभाव से 25 आधार अंकों से घटाकर 6% करने के लिए वोट किया.”

अब आप यह जानना चाहेंगे कि अगर RBI रेपो रेट कम करता है तो इससे आम जनता पर क्या असर पड़ेगा, क्या इससे मेरी EMI पर असल पड़ेगा? लोने सस्ता होगा? तो चलिए जानते हैं कि आखिर रेपो रेट के घटने से आपको किस तरह से फायदा होगा.

 

रेपो रेट कम होने का आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा?

  • रेपो रेट कम होने से EMI का बोझ कम होगा क्योंकि बैंक लोन पर लेने वाले इंटरेस्ट को कम करती है.
  • आपके लिए बैंक से लोन लेना सस्ता होगा.
  • आपको नए बैंक डिपोजिट पर कम ब्याज मिलेगा. हालांकि पहले से जमा पैसे, फिक्सड डिपोजिट पर पहले की रेट से ही ब्याज मिलता रहेगा. लेकिन एक बार टर्म पूरा होने के बाद अगर उसे रिन्यू कराएं तो ब्याज दर फिर कम हो जाएगा.
  • रेपो रेट कम होने से लोन लेना सस्ता होता है और उससे लोगों के पास खर्च करने के लिए पैसा आ जाते हैं. इससे महंगाई भी बढ़ सकती है. RBI की यह नीति है कि महंगाई दर 2% से 6% के बीच ही रहे. लेकिन यह रेंज पार हो सकता है.
Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button