ताज़ा खबरेंमनोरंजन
Rapper MC Tod Fod: गली बॉय फेम धर्मेश परमार का निधन

गली बॉय फेम रैपर धर्मेश परमार उर्फ एमसी तोड़ फोड़ (MC Tod Fod) का निधन हो गया है. धर्मेश की मौत की जानकारी खुद उनके बैंड ‘स्वदेशी मूवमेंट’ ने सोशल मीडिया पर दी. धर्मेश की मौत किस वजह अब तक सामने नहीं आई है. आपको बतादें कि धर्मेश पॉपुलर स्ट्रीट रैपर थे जिन्हें उनके गुजराती लिरिक्स के लिए पहचाना जाता है. वे एमसी तोड़ फोड़ के नाम से पॉपुलर थे.
आपको बता दें कि धर्मेश परमार ने रणवीर सिंह स्टारर गली बॉय के गाने इंडिया 91 को अपनी आवाज दी थी। इस गाने के जरिए धर्मेश ने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी। रणवीर सिंह और उनके बैंड के लोगों ने धर्मेश परमार को श्रद्धाजंलि दी है
View this post on Instagram





