मनोरंजन

‘कांतारा’ विवाद पर रणवीर सिंह झुके, चावुंडी सीन की नकल के लिए मांगी माफी

सोशल मीडिया के इस जमाने में आप की छोटी से छोटी गलती या अच्छाई छिपी नहीं रह सकती, और अगर सिर्फ गलती हो तो फिर कुछ भी कर के निकल जाना आसान बात नहीं है. ऐसा ही कुछ हुआ है बॉलिवुड अभिनेता रणवीर सिंह के साथ. उनका एक मजाक उनहें इतना भारी पड़ गया कि वह अब एक्स पर #shameOnYouRanveerSingh के नाम से ट्रेंड कर रहे हैं. साथ ही इन सब के बाद अब उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों से माफी मांगी है.

दरअसल रणवीर बातों-बातों में कांतारा फिल्म पर मजाक कर बैठे साथ ही उन्होंने एक देवी का मजाक बना दिया जिस वजह से सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें आड़े हाथों ले रहे हैं.

रणवीर सिंह ने इंस्टा पोस्ट कर मांगी माफी ?

रणवीर ने अपने इंस्टा पर लिखा, मेरा इरादा फिल्म में ऋषभ शेट्टी की शानदार प्रदर्शन को हाईलाइट करने का था. अभिनेता से अभिनेता तक, मुझे पता है कि उस विशेष दृश्य को उस तरह से करने में कितना समय लगेगा, जिसके लिए वह मेरी अत्यधिक प्रशंसा करता है.

उन्होंने आगे लिखा, मैंने हमेशा अपने देश की हर संस्कृति, परंपरा और विश्वास का गहरा सम्मान किया है. अगर मैंने किसी की भावनाओं को आहत किया है, तो मैं ईमानदारी से माफी मांगता हूं.

आखिर क्या है पूरा मामला

28 नवंबर को फिल्ममेकर और एक्टर ऋषभ शेट्टी और रणवीर सिंह गोवा में IFFI 2025 की क्लोजिंग सेरेमनी में शामिल हुए. सेरेमनी के दौरान रणवीर ने कंतारा चैप्टर 1 में ऋषभ की परफॉर्मेंस की खूब तारीफ की. हालांकि उस मोमेंट का एक वीडियो गलत वजहों से वायरल हो गया.

वीडियो में रणवीर को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “मैंने थिएटर में कंतारा चैप्टर 1 देखी, और ऋषभ, यह एक शानदार परफॉर्मेंस थी, खासकर जब फीमेल घोस्ट (चामुंडी दैव) आपके शरीर में एंटर करती है — वह शॉट कमाल का था.” फिर उन्होंने सीन की नकल की, जिससे ऋषभ हंसते-हंसते लोटपोट हो गए. रणवीर ने ऑडियंस से यह भी पूछा कि क्या वे उन्हें कंतारा 3 में देखना चाहेंगे और उनसे ऋषभ तक यह मैसेज पहुंचाने की अपील की.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button