ताज़ा खबरें

इंडिगो एयरलाइंस ने दिव्यांग बच्चे को उड़ान भरने से रोका, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिया संज्ञान, बोले- खुद करूँगा जांच

इंडिगो एयरलाइंस ने दिव्यांग बच्चे को उड़ान भरने से रोका, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिया संज्ञान, बोले- खुद करूँगा जांच

इंडिगो एयरलाइंस ने शनिवार को रांची हवाई अड्डे पर एक दिव्यांग बच्चे को उसके माता-पिता के साथ विमान में सवार होने से रोक दिया क्योंकि वह ‘‘घबराया’’ हुआ था।

इस मामले में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संज्ञान में लेते हुए खुद तहकीकात करने की बात कही है । उन्होंने सोमवार सुबह ट्वीट करते हुए कहा कि “इस तरह के व्यवहार के प्रति जीरो टॉलरेंस है। किसी भी व्यक्ति को इस तरह के हालात से नहीं गुजरना चाहिए !  मैं इस मामले की जांच खुद कर रहा हूं, जिसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।”

यह है पूरा मामला: 

जानकारी के मुताबिक इंडिगो एयरलाइन के कर्मचारियों ने 7 मई को रांची एयरपोर्ट पर एक दिव्यांग बच्चे को विमान में चढ़ने से रोक दिया। बच्चा अपने माता-पिता के साथ था. इस परिवार को हैदराबाद जाना था। एयरलाइन कंपनी द्वारा दिव्यांग बच्चे को प्लेन में बोर्ड होने से रोके जाने के बाद उसके माता-पिता भी उड़ान नहीं भर सके। इंडिगो ने इसका कारण बताया कि बच्चा विमान में यात्रा करने से घबरा रहा था। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) प्रमुख अरुण कुमार ने सोमवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि विमानन नियामक ने इस मामले पर इंडिगो से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने बताया कि डीजीसीए इस घटना की जांच कर रहा है और वह उचित कार्रवाई करेगा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button