राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद शाम 7 बजे देश को करेंगे संबोधित, राष्ट्रपति के तौर पर आज कार्यकाल का आखिरी दिन

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद शाम 7 बजे देश को करेंगे संबोधित, राष्ट्रपति के तौर पर आज कार्यकाल का आखिरी दिन
देश के 14वें राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद आज शाम 7 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। बतौर राष्ट्रपति उनके कार्यकाल का आज आखिरी दिन है। शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से एक बयान जारी की गई है जिसमें कहा गया है कि उनके भाषण का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर पहले हिंदी में और फिर अंग्रेजी में होगा। बता दें संबोधन का हिंदी और अंग्रेजी में प्रसारण किए जाने के बाद दूरदर्शन के सभी क्षेत्रीय चैनलों द्वारा इसे क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा. वहीं आकाशवाणी अपने क्षेत्रीय नेटवर्क पर संबोधन को क्षेत्रीय भाषाओं में रात साढ़े नौ बजे से प्रासरित करेगा।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कल पद छोड़ने की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे: राष्ट्रपति भवन
(फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/KKFP9HDl5I
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2022
रामनाथ कोविंद को 25 जुलाई 2017 को भारत के 14वें राष्ट्रपति के तौर पर चुना गया था। आज यानी रविवार को बतौर राष्ट्रपति उनके कार्यकाल आज आखिरी दिन है। इसके बाद सोमवार यानी 25 जुलाई को द्रौपदी मुर्मू को देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप शपथ दिलाई जाएगी। 25 जुलाई को भारतवर्ष की पहली आदिवासी महिला ‘द्रौपदी मुर्मू’ राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। बता दें, निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई को संसद के सेंट्रल हॉल में भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी। उन्हें भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे।





