Rameswaram Cafe Blast मामले में NIA को मिली बड़ी सफलता, कोलकाता से दबोचा गया धमाका करने वाला आतंकी

Rameswaram Cafe Blast मामले में NIA को बड़ी सफलता हाथ लगी है। NIA ने रामेश्वर कैफे विस्फोट करने वाले आतंकी मथीन ताहा और मुसवीर हुसैन शाजिब को कोलकाता के पास गिरफ्तार कर लिया।
रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में भगोड़े अब्दुल मथीन ताहा और मुसाविर हुसैन शाजिब को कोलकाता के पास उनके ठिकाने का पता लगाकर NIA टीम ने पकड़ लिया है।
मुसाविर हुसैन शाजिब वह आरोपी है जिसने कैफे में IED रखा था और अब्दुल मथीन ताहा विस्फोट की योजना बनाने, उसे अंजाम देने और उसके बाद… pic.twitter.com/UyU7hPdCwi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 12, 2024
रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में भगोड़े अब्दुल मथीन ताहा और मुसाविर हुसैन शाजिब को कोलकाता के पास उनके ठिकाने का पता लगाकर NIA टीम ने पकड़ लिया है। मुसाविर हुसैन शाजिब वह आरोपी है जिसने कैफे में IED रखा था और अब्दुल मथीन ताहा विस्फोट की योजना बनाने, उसे अंजाम देने और उसके बाद भागने के पीछे मास्टरमाइंड है।
आज सुबह ही एनआईए की टीम ने कोलकाता के पास फरार आरोपियों का पता लगाया। टीम को जानकारी मिली थी कि दोनों आरोपी पहचान छिपाकर रह रहे हैं। एनआईए की इस कार्रवाई को केंद्रीय खुफिया एजेंसियों और पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल की राज्य पुलिस एजेंसियों के बीच समन्वय के साथ किया गया है।





