केजरीवाल के घर के बाहर कूड़ा फेंकने पहुंची राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल गिरफ्तार

दिल्ली: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली की सफाई के विरोध में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर कूड़ा फेंका, जिसके बाद पुलिस ने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को हिरासत में लिया.
#WATCH दिल्ली: सफाई के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर कूड़ा फेंकने पर पुलिस ने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को हिरासत में लिया। pic.twitter.com/hmMQeksaz6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 30, 2025
स्वाति मालीवाल दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन के तहत कूड़ा फेंकने पहुंची थीं. हिरासत में लिे जाने के दौरान मीडिया से बात करते हुए स्वाति मालीवाल ने कहा कि आज पूरी दिल्ली कूड़ेदान बन गई है. उन्होंने कहा कि मैं यहां अरविंद केजरीवाल जी से मिलने पहुंची थीं. केजरीवल पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जनता इन्हें सुधार देगी. मालीवाल ने कहा कि मैं इनके पुलिस से नहीं डरती हूं.
एएनआई से बात करते हुए स्वाति मालीवाल ने कहा था, “यह विरोध किसी पार्टी के खिलाफ नहीं है. आज दिल्ली का हाल बेहाल है. दिल्ली का हर कोना गंदा है, सड़कें टूटी हुई हैं और नालियां ओवरफ्लो हो रही हैं. विकासपुरी की महिलाओं ने शिकायत की थी कि सड़क पर कूड़े का ढेर बन गया है और विधायक से शिकायत करने के बावजूद भी कोई इसे साफ करवाने की दिशा में कोई कदम नहीं उठा रहा है… मैं यहां महिलाओं द्वारा चलाए गए सफाई अभियान में हिस्सा लेने आई हूं. हम यह कूड़ा अरविंद केजरीवाल के घर पर लेकर जाएंगे और उनसे पूछेंगे कि उन्होंने दिल्ली के हर इलाके को जो गंदगी तोहफा दिया है, उसका क्या करें… केजरीवाल अब आम आदमी नहीं रहे… उन्हें दिल्ली की जमीनी हकीकत का अंदाजा नहीं है…”





