संयुक्त राष्ट्र की महिला अफसरों संग राजनाथ सिंह की अहम मुलाकात, जानिए क्या कहा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र (UN) की महिला सैन्य अधिकारियों के साथ मुलाकात की और शांति अभियानों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र (UN) की महिला सैन्य अधिकारियों के साथ मुलाकात की और शांति अभियानों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।
#WATCH | Delhi | Defence Minister Rajnath Singh holds a meeting with the Women Military officers of the United Nations pic.twitter.com/9fTwb05Ru2
— ANI (@ANI) August 22, 2025
मुलाकात के दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि 15 देशों की महिला सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी संयुक्त राष्ट्र की एकता और सहयोग की भावना को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने शांति अभियानों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए स्पष्ट लक्ष्य तय किए हैं।
राजनाथ सिंह ने कहा, “महिला अधिकारी शांति अभियानों में एक अनोखा दृष्टिकोण और तरीका लाती हैं। वे स्थानीय समुदायों के साथ गहरा विश्वास कायम करने में सक्षम होती हैं। उनकी मौजूदगी से यौन हिंसा को रोकने, मानवीय सहायता तक पहुंच बढ़ाने और लैंगिक समानता को मजबूत करने में मदद मिलती है। महिला शांति सैनिक स्थानीय महिलाओं और लड़कियों के लिए रोल मॉडल बनती हैं और उन्हें शांति और सुरक्षा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करती हैं।”
#WATCH | Delhi | During the interaction with the Women Military officers of the United Nations, Defence Minister Rajnath Singh says, “… The presence of officers from 15 countries across the globe here today reflects the micro cause of the United Nations and its enduring spirit… https://t.co/zeA3EJNc8B pic.twitter.com/5p8X9DSNVQ
— ANI (@ANI) August 22, 2025
रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों का सबसे बड़ा योगदानकर्ता है और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहा है। उन्होंने बताया कि “हमारी शुरुआत 1960 के दशक में हुई थी जब महिलाओं को मेडिकल ऑफिसर के रूप में कांगो भेजा गया था। आज भी हम लैंगिक अंतर खत्म करने के लिए ठोस कदम उठा रहे हैं। महिला अधिकारियों को जटिल परिस्थितियों में शांति अभियानों के लिए तैयार किया जाता है। साथ ही, हम अपनी सशस्त्र सेनाओं और शांति मिशनों में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए नीतियां मजबूत कर रहे हैं।” राजनाथ सिंह ने आगे कहा, “हम संयुक्त राष्ट्र और अन्य देशों के साथ मिलकर लैंगिक समानता को बढ़ावा देंगे, समावेशी नेतृत्व को प्रोत्साहित करेंगे और एक ऐसी दुनिया बनाने की दिशा में काम करेंगे जहां शांति सिर्फ बनी नहीं रहे, बल्कि विविधता और समानता के साथ फले-फूले।”
#WATCH | Delhi | Defence Minister Rajnath Singh holds a meeting with the Women Military officers of the United Nations pic.twitter.com/9fTwb05Ru2
— ANI (@ANI) August 22, 2025





