राजस्थान: टोंक में SDM को थप्पड़ मरने वाला ‘नरेश मीणा’ हुआ गिरफ्तार, भारी पुलिस बल तैनात

राजस्थान: टोंक में SDM को थप्पड़ मरने वाला ‘नरेश मीणा’ हुआ गिरफ्तार, भारी पुलिस बल तैनात
राजस्थान के टोंक में पुलिस ने आज SDM को थप्पड़ मरने वाले शख्स नरेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने समरवता गांव से मीणा को गिरफ्तार किया। इस दौरान भारी पुलिस ने भारी बल के साथ गिरफ़्तारी की। बता दें कि टोंक जिले के देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीना पर कल मतदान केंद्र पर एसडीएम अमित चौधरी के साथ कथित तौर पर मारपीट करने का आरोप है।
#WATCH टोंक, राजस्थान: पुलिस ने समरवता गांव से नरेश मीणा को गिरफ्तार किया।
टोंक जिले के देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीना पर कल मतदान केंद्र पर एसडीएम अमित चौधरी के साथ कथित तौर पर मारपीट करने का आरोप है। pic.twitter.com/oQuvuITYZa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2024
गुरुवार सुबह नरेश मीणा ने मीडिया से बातचीत की। गांव में जब पुलिस उसकी गिरफ्तारी करने पहुंची तो वो पहले से ही अपने समर्थकों के साथ बैठा था। नरेश मीणा ने मीडिया से कहा कि मैं यहां गिरफ्तारी देने आया हूं और पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच होनी चाहिए, पुलिस ने बहुत बर्बरता की, हमने जवाबी कार्रवाई भी की, कल दिन में कलेक्टर आ जाती मौके पर तो कुछ नहीं होता। मीना ने कहा कि वह पुलिस कस्टडी से नहीं भागे थे।
नरेश मीणा ने आगे कहा कि अगर एसडीएम मीणा जाति से होता तो भी मैं पीटता,गुर्जर होता तो भी पीटता, ब्राह्मण होता तो भी पीटता। SDM की कोई जाति नहीं होती है। नरेश मीणा ने एसडीएम पर आरोप लगाया कि उनके देखरेख में फर्जी वोटिंग हो रही थी।





