ताज़ा खबरें

जोधपुर में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प, मौके पर भारी पुलिस तैनात

जोधपुर में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प, मौके पर भारी पुलिस तैनात

राजस्थान के जोधपुर में मंगलवार देर रात को एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जोधपुर के सूरसागर में दो पक्षों के बीच जमकर पत्थर चले हैं। सूरसागर के राजाराम सर्किल के पास ये हिंसा हुई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और तीन लोगों को पकड़ लिया गया है। इलाके में एहतियात के तौर पर इलाके में धारा 144 लगा दी गई है। बताया जाता है कि दो युवकों पर हमला हुआ और उसके बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे के सामने आ गए।

पुलिस के मुताबिक, राजाराम सर्किल पर एक समुदाय का व्यक्ति शराब पीकर उत्पात मचा रहा था। इस दौरान उसी समुदाय के कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वहां बैठे पानी कैंपर सप्लाई करने वाले युवक ने छुड़ाने का प्रयास किया। इसके बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने शराबी को छोड़ उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button