ताज़ा खबरें

राजस्थान: बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची, रेस्क्यू अभियान जारी

राजस्थान: बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची, रेस्क्यू अभियान जारी

राजस्थान के दौसा जिले के बांदीकुई थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक दो साल की मासूम बच्ची नीरू बोरवेल में गिर गई। यह हादसा बुधवार शाम को हुआ। बच्ची को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि नीरू अपने घर के पास खेत में खेल रही थी। खेत में एक खुला बोरवेल था जिसके पास बारिश के कारण गड्ढा बन गया था। खेलते समय नीरू अनजाने में गड्ढे में गिर गई और बोरवेल में चली गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बच्ची 35 फीट की गहराई में है। सबसे पहले बच्ची को ऑक्सीजन मुहैया कराया गया है। बच्ची अभी स्थिर है, जीवित है। जल्द ही बच्ची को बाहर निकाला जाएगा।

मीडिया से बातचीत में सहायक कमांडर एनडीआरएफ योगेश कुमार ने बताया, “बच्ची को निकालने के लिए 31 फुट समानांतर खुदाई कर ली गई है। अब 17 फुट होरिजेंटल अप्रोच बनानी है जिसमें से 12 फुट अप्रोच बना ली गई है। 5 फुट अप्रोच और बनानी है। बच्ची अभी होश में है। कुछ देर पहले बच्ची को बिस्किट खाने को दिया गया है। दूध पिलाया गया है। 2-3 घंटे में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने की संभावना है।”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button